राधा अष्टमी पर्व कल

राधा अष्टमी पर्व कल

मैहर [ महा मीडिया]

इस साल कल 19 सितंबर के दिन राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। माना जाता है कि कृष्ण को प्रसन्न करना है तो राधा रानी के चरण रज की सेवा करो। मधुर भक्ति की प्रतीक श्रीराधा रानी के चरण कमल की सेवा ही वैष्णवों के जीवन का आधार मानी जाती है। राधा रानी को प्रेम, त्याग और श्रीकृष्ण के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक बताया गया है । माना जाता है कि कृष्ण नाम से पहले राधा का नाम लेने से भक्ति की पूर्णता होती है।इस साल में भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि आज 18 सितंबर दिन शुक्रवार को दोपहर 1 बजकर 2 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन 19 सितंबर दिन शनिवार को 3 बजकर 28 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए राधा अष्टमी का पर्व कल  19 सितंबर को मनाया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें