भोपाल के फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवां एजेंट नसीम गिरफ्तार
भोपाल [ महा मीडिया]
बांग्लादेशी नागरिकों के फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाकर पासपोर्ट मामले में अब एजेंट नेटवर्क सामने आया है। जांच में पता चला है कि गुजरात के कच्छ और महाराष्ट्र के नागपुर स्थित मठों के पते का उपयोग कर करीब 25 से 30 पासपोर्ट भोपाल से बनवाए गए थे। फर्जी पासपोर्ट बनवाने के लिए ₹20 हजार तक लिए जाते थे। एसटीएफ ने इस नेटवर्क से जुड़े पासपोर्ट एजेंट नसीम अख्तर को भोपाल से गिरफ्तार किया है। फर्जी पासपोर्ट केस में प्रियान चौधरी, जय चौधरी, रियाल चौधरी व विप्लव अधिकारी के बाद नसीम अख्तर 5वां गिरफ्तार आरोपी है। 25 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अब तक 150 से ज्यादा से पूछताछ हो चुकी है।