पाकिस्तान के मस्जिद धमाके में पंद्रह लोग मरे

पाकिस्तान के मस्जिद धमाके में पंद्रह लोग मरे

रावलपिंडी [ महामीडिया ] 

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में आज शुक्रवार की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका हुआ। इसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। धमाके से मस्जिद के बाहर का हिस्सा बुरी तरह टूट गया और एक दीवार भी गिर गई। घायलों में कुछ पुलिसकर्मी भी हैं। अस्पताल में कम से कम 25 घायलों का इलाज चल रहा है। यह धमाका कोहाट जिले में ओल्ड पुलिस लाइंस के पास स्थित एक मस्जिद में हुआ।

सम्बंधित ख़बरें