यूपीआई एमडीआर के नए नियम 15 अक्टूबर से लागू होंगे
जयपुर [ महामीडिया] देश में डिजिटल पेमेंट को आसान बनाने वाले यूपीआई UPI के मर्चेंट डिस्काउंट रेट [ MDR] नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 15 अक्टूबर 2026 से नए यूपीआई MDR नियम लागू होंगे। इसके तहत पर्सन-टू-पर्सन (P2P) और ₹2,000 तक के मर्चेंट पेमेंट पर कोई MDR नहीं लगेगा। हालांकि ₹2,000 से ज्यादा के चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% और कैपिटल मार्केट के ट्रांजैक्शन पर 0.02% (अधिकतम ₹300) का रियायती MDR तय किया गया है।