महाराष्ट्र में बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र में बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत

पुणे [महा मीडिया] 

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में लंबे सूखे के बाद बारिश हुई। जिस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई।इस दौरान बिजली गिरने की दो घटनाएं हुयी। हादसों में चार लोग घायल भी हुए हैं। कन्नड़ तालुक के वाहुलखेड़ा गांव में एक पेड़ के नीचे खड़े तीन लोगों की बिजली गिरने से मौत हुयी जबकि सिल्लोड तालुक के दहीगांव में एक झोपड़ी पर बिजली गिरने से एक किसान दंपत्ति (पति-पत्नी) की मौत हो गई है। 

सम्बंधित ख़बरें