नलखेड़ा सड़क हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत
भोपाल [ महा मीडिया] मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में शनिवार को एक हादसा सामने आया है। प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की एक कार उफनते बरसाती नाले में बह गई। इस भीषण दुर्घटना में कार में सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई जिनमें तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।