अमेरिका का डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ समझौता

अमेरिका का डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ समझौता

मुंबई [महामीडिया] 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत ग्रीनलैंड में अमेरिकी सेना की उपस्थिति बढ़ेगी और रूस-चीन जैसे गैर-नाटो देशों को वहां सैन्य अड्डा बनाने की अनुमति नहीं होगी। यह समझौता ग्रीनलैंड के भविष्य में आजाद होने की स्थिति में भी लागू रहेगा। डेनमार्क के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि समझौते से डेनमार्क और ग्रीनलैंड की संप्रभुता बरकरार रहेगी। ग्रीनलैंड अभी डेनमार्क के अधीन एक स्वशासित क्षेत्र है।समझौते की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अगले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान अमेरिका, डेनमार्क और ग्रीनलैंड की सरकारें इस पर हस्ताक्षर करेंगी। 

सम्बंधित ख़बरें