दिल्ली में स्पाइसजेट की कई उड़ानें रद्द

दिल्ली में स्पाइसजेट की कई उड़ानें रद्द

जयपुर [ महा मीडिया]

दिल्ली एयरपोर्ट पर आज शनिवार को ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते स्पाइसजेट की कई फ्लाइट्स प्रभावित हुईं हैं। कुछ फ्लाइट्स में देरी हुई  है जबकि कुछ रद्द भी की गईं है। इसके कारण सैकड़ों यात्री परेशान हुए।दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पोस्ट में यात्रियों से माफी मांगी है। ग्राउंड स्टाफ प्रभावित यात्रियों को जरूरी मदद दे रहा है और स्पाइसजेट के साथ मिलकर काम कर रहा है। ऑपरेशनल दिक्कतों क्या हैं, इस पर स्पाइसजेट की ओर से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है। स्पाइसजेट की उड़ानों में पिछले कुछ दिनों में लगातार देरी की घटनाएं सामने आई हैं। 15 सितंबर को दिल्ली से दुबई जाने वाली दो फ्लाइट्स में घंटों की देरी हुई थी। इनमें एक फ्लाइट करीब 30 घंटे और दूसरी करीब 19 घंटे की देरी से रवाना हुई थी। 

सम्बंधित ख़बरें