इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप
भोपाल [ महा मीडिया] इंडोनेशिया में आज शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के तेज झटकों से कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। अब तक 5 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। यह सभी लोग सो रहे थे तभी इमारतों का मलबा उनके ऊपर गिर गया।पहले भूकंप के बाद इलाके में कई आफ्टरशॉक भी दर्ज किए गए इनमें 5.9, 5.6 और 6.1 तीव्रता के झटके शामिल थे। शुरुआत में कई तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी जिसे कुछ घंटे बाद हटा लिया गया। फिलहाल लोगों से सुरक्षित जगह पर रहने को कहा गया है।