मोदी ने लाल किले की प्राचीर से एक करोड़ युवाओं को AI प्रशिक्षण देने की घोषणा की

मोदी ने लाल किले की प्राचीर से एक करोड़ युवाओं को AI प्रशिक्षण देने की घोषणा की

भोपाल [ महा मीडिया] स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर 76 मिनट की स्पीच दी। प्रधानमंत्री ने कहा- हथियारी नक्सल तो चले गए लेकिन दिमागी नक्सल मौके की तलाश में हैं। समाज को गलत राह पर ले जाने के लिए तरह-तरह के काम कर रहे हैं। ऐसे लोग हिंसा अराजकता के रास्ते खोज रहे हैं। इन दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा और इन्हें आइसोलेट करना होगा और विकसित राष्ट्र बनाने की ओर देश की युवा पीढ़ी को जोड़ना होगा।प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं भी कीं। सरकार अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग देगी। पीएम का लाल किले पर यह चौथा सबसे छोटा भाषण है। इससे पहले 2022 में 74 मिनट, 2014 में 65 मिनट और 2017 में 56 मिनट की स्पीच दी थी।लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गाया गया। प्रधानमंत्री ने तिरंगा फहराया उसके बाद राष्ट्रगान हुआ 21 तोपों की सलामी दी गई।

सम्बंधित ख़बरें