एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर आर्थिक संकट में
भोपाल [ महा मीडिया] देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी रही स्पाइसजेट के पास अब सिर्फ 12 से 13 विमान बचे हैं जिनमें से 10 से भी कम उड़ान भरने की स्थिति में हैं।कंपनी पर करीब 35 करोड़ रुपए का कर्ज है। लीज पर विमान देने वाली कंपनियों को पेमेंट नहीं कर पाने के कारण एयरलाइन से कई विमान हटाए गए हैं या ग्राउंडेड हैं।पिछले 9 महीने में कंपनी का मार्केट शेयर 3.9% से घटकर 0.6% हो गया है। इस साल अगस्त और सितंबर में स्पाइसजेट की हर पांच में से एक उड़ान कैंसिल हुई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने लगातार फ्लाइट कैंसिल होने और ऑपरेशनल गड़बड़ियों को लेकर स्पाइसजेट को नोटिस जारी किया है।