भोपाल [ महामीडिया] इंदौर में चल रही विश्व स्नूकर चैंपियनशिप अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। आज शुक्रवार को फेज-2 के आखिरी मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद आज 21 नवंबर को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। फाइनल के साथ ही चैंपियनशिप का समापन हो जाएगा।प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। इंदौर के स्थानीय खिलाड़ी कमल चावला और अमी कमानी सहित देश के दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने खेल से प्रभावित किया है। कमल चावला नॉक आउट दौर में जगह बना चुके हैं जबकि अमी कमानी ने अपने चारों मुकाबले जीतकर दमदार प्रदर्शन किया है।