नवीनतम
महर्षि संस्थान में देव प्रबोधिनी एकादशी पूजन
भोपाल [ महा मीडिया] महर्षि महेश योगी संस्थान में देव प्रबोधिनी एकादशी पर्व पूजा वैदिक विधि विधान के साथ संपन्न हुई। संस्थान के प्रमुख वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने वैदिक विधि विधान और 121 वैदिक पंडितो के मंत्रोच्चार के साथ पूजन को संपन्न करवाया। इस अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु, प्रथम पूज्य गणेश भगवान एवं माता लक्ष्मी की वैदिक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। यह पूजन शाम को पांच बजकर पंद्रह मिनट से स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम, छान,भोपाल के महर्षि उत्सव भवन में प्रारंभ हुआ था जो की लगातार तीन घंटे तक चली। इस अवसर पर महर्षि संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। इस संपूर्ण पूजन कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण रामराज टीवी पर किया गया। पूजन के पश्चात समस्त उपस्थित लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया।