मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अब तक पंद्रह लोग मरे

मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अब तक पंद्रह लोग मरे

मुंबई [महा मीडिया]

मणिपुर के चंदेल जिले में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई है। 600 से ज्यादा लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। पिछले 2 से 3 दिनों में यह मामला सामने आया है। लोगों की तबीयत शराब पीने के बाद बिगड़ी। शराब कहां से लाई गई थी इसकी पक्की जानकारी उनके पास नहीं है।साल 2026 में जहरीली शराब पीने से मध्यप्रदेश, गुजरात समेत 6 राज्यों में 120 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। अधिकांश पीड़ित चंदेल जिले के चकपी करोंग और आसपास के इलाकों से हैं।

सम्बंधित ख़बरें