अंतर्राष्ट्रीय संगीतकार दिवस कल
भोपाल [ महा मीडिया] अंतर्राष्ट्रीय संगीतकार दिवस कल 22 नवंबर को मनाया जाएगा । यह दिन हर साल 22 नवंबर को संगीतकारों और कलाकारों के योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, जिसकी जड़ें संगीत की संरक्षक संत सिसिलिया से जुड़ी हैं। संगीत भाषा और सीमाओं से परे जाकर लोगों को जोड़ने, तनाव कम करने और संस्कृतियों को करीब लाने का काम करता है।