मणिपुर में मिलावटी शराब से अब तक आठ लोग मरे
भोपाल [ महा मीडिया] मणिपुर के चंदेल जिले में मिलावटी शराब पीने से तीन दिन में 8 लोगों की मौत हो गई है। 18 नवंबर को 5 लोगों, 19 नवंबर को 1 और शुक्रवार को 2 लोगों की मौत हुई है। मृतकों ने शराब काकचिंग जिले के सुगनू से खरीदी थी।पुलिस ने लोगों को प्रभावित इलाकों में स्थानीय शराब या संदिग्ध जगहों से खरीदी गई शराब नहीं पीने की सलाह दी है। मामले की जांच की जा रही है।