म.प्र.में अब गुणवत्ता प्रमाण-पत्र वाली शराब ही बिकेगी
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. में 25 नवंबर से शराब की हर खेप के साथ गुणवत्ता प्रमाण-पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। आबकारी विभाग ने यह कदम जहरीली और अवैध शराब की बिक्री रोकने तथा गुणवत्ता पर निगरानी रखने के लिए उठाया है। मध्य प्रदेश में जहरीली और अवैध शराब की बिक्री पर नियंत्रण के लिए आबकारी विभाग ने नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। अब शराब दुकानों तक पहुंचने वाली हर खेप के साथ (गुणवत्ता प्रमाण-पत्र) अनिवार्य कर दिया गया है। गुणवत्ता प्रमाण-पत्र (Quality Certificate) एक आधिकारिक दस्तावेज है जो यह प्रमाणित करता है कि कोई उत्पाद, सेवा या प्रक्रिया निर्धारित राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरी उतरती है।