वर्षा के कारण अमरनाथ यात्रा बाधित
भोपाल [ महा मीडिया]
अगले 48 घंटे भारी वर्षा की आशंका के चलते दूसरे दिन भी श्रीअमरनाथ, माता वैष्णो देवी, रियासी में शिवखोड़ी और किश्तवाड़ में सरथल यात्राएं दूसरे दिन भी स्थगित रहीं। हालांकि बताया जा रहा है कि अमरनाथ धाम के लिए बालटाल के रास्ते कुछ श्रद्धालुओं को रवाना किया गया है। वहीं जम्मू स्थित आधार शिविर, लखनपुर के अलावा कश्मीर में हजारों शिवभक्त यात्रा नियमित होने के इंतजार में हैं।