गुजरात में चांदीपुरा वायरस से अब तक तेरह बच्चों की मौत

गुजरात में चांदीपुरा वायरस से अब तक तेरह बच्चों की मौत

भोपाल [महामीडिया] 

गुजरात में चांदीपुरा वायरस की स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। जामनगर में चांदीपुरा वायरस की वजह से दो साल के बच्चे की मौत हो गई। राज्य में इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 13 हो गई है।राज्य के साबरकांठा, बनासकांठा, अरावली, पंचमहल, खेड़ा और गांधीनगर में चंडीपुरा वायरस के मामले सामने आए थे।  इस घटना के बाद स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है और लोगों में डर का माहौल देखा जा रहा है। भारत में चांदीपुरा वायरस का प्रकोप समय-समय पर आता रहा है। इसके मामले खासकर मानसून के दौरान बढ़ते हैं क्योंकि इस मौसम में वायरस फैलाने वाले कीड़े ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गयी है । यह खतरनाक वायरस मुख्य रूप से 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर हमला करता है ।

सम्बंधित ख़बरें