म. प्र.के 22 जिलों में बारिश
भोपाल [ महा मीडिया]
भोपाल सहित प्रदेश के 22 से ज्यादा जिलों में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। राजगढ़ में सर्वाधिक 4.1 इंच बारिश दर्ज की गई जबकि रायसेन में 2.5 इंच और उमरिया में 2 इंच पानी गिरा है। मौसम विभाग ने 48 घंटों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिली है। रायसेन में सड़क धंस गई है जिससे भोपाल-सागर हाईवे जाम हो गया है। भोपाल-सागर मार्ग पर आलमपुर के समीप करोड़ों रुपये की लागत से बनाई जा रही सड़क का एक बड़ा हिस्सा पहली ही बारिश में धंस गया है जबकि निर्माणाधीन पुलिया पानी के तेज बहाव में बह गई है । इस हादसे के बाद भोपाल-सागर हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया है और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं हैं।