पंजाब के किसानों का दिल्ली में धरना स्थगित
भोपाल [ महा मीडिया]
अमेरिका-भारत फ्री ट्रेड डील के विरोध में पंजाब के किसानों ने मंगलवार को दिल्ली कूच की घोषणा की थी लेकिन हरियाणा पुलिस की शंभू और खनौरी बॉर्डर पर कड़ाई और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ हुई बैठक के बाद उन्होंने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। किसानों ने गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं को छोड़ने और केंद्र सरकार से मीटिंग की मांग थी। जिसमें दोनों मांगों पर सहमति बन गई है इसलिए अब धरना स्थगित कर दिया गया है ।