भारत और नेपाल के बीच एक बार फिर विवाद गहराया
भोपाल [ महा मीडिया]
नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने के प्रस्ताव को रद्द कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया है।नेपाल राष्ट्र बैंक ने पहले प्रस्ताव रखा था कि एक रुपए के सिक्के पर छपे नेपाल के विवादित नक्शे की जगह मुस्तांग के ऐतिहासिक मठ की तस्वीर लगाई जाए। इस नक्शे को सिक्के से हटाने की खबर जैसे ही बाहर आई इसका विरोध होने लगा।इसके बाद मंत्रालय ने नेपाल राष्ट्र बैंक को निर्देश दिया कि डिजाइन में बौद्ध मठ के साथ नेपाल का राष्ट्रीय नक्शा भी शामिल किया जाए। इसके बाद संशोधित प्रस्ताव दोबारा मंजूरी के लिए भेजा गया है। जिससे भारत और नेपाल के बीच एक बार फिर विवाद गहरा गया है। नक्शे में इन तीनों विवादित इलाकों को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया है जिससे भारत के साथ राजनयिक विवाद पैदा हो गया है । नेपाल लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा परअपना दावा करता है जबकि भारत का कहना है कि यह क्षेत्र उसके हैं।