यूक्रेन के कार्गो जहाज हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत

यूक्रेन के कार्गो जहाज हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत

भोपाल [ महा मीडिया] 

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। एक भारतीय गंभीर रूप से घायल है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारतीय दूतावास लगातार यूक्रेनी अधिकारियों के संपर्क में है और प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जा रही है। भारत सरकार ने इस हमले पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारिक जहाजों और नागरिक चालक दल को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय नियमों के विरुद्ध है।

सम्बंधित ख़बरें