भारी बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर अस्त -व्यस्त

भारी बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर अस्त -व्यस्त

भोपाल [ महा मीडिया] 

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश से हालात गंभीर बने हुए हैं। पिछले दो दिनों में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। पुंछ और राजौरी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में सात लोग अब भी लापता हैं। लगातार बारिश के कारण राहत और बचाव अभियान प्रभावित हुआ है। इधर नागालैंड के मोन इलाके में भूस्खलन के बाद बचाव टीमों ने मलबे से 8 शव निकाल लिए हैं जबकि कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। अरुणाचल में बाढ़ और भूस्खलन के इस दौर में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है 29 लोग घायल हुए हैं और 1,49,257 लोग प्रभावित हैं।

 

 

सम्बंधित ख़बरें