म.प्र.विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पास
भोपाल [ महा मीडिया] म. प्र. विधानसभा में विपक्ष के भारी हंगामे, नारेबाजी और तीखी बहस के बीच 'समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक' बहुमत से पारित हो गया है। कांग्रेस विधायकों के लगातार विरोध और "चंदा चोरों, गद्दी छोड़ो" के नारों के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सदन में विधेयक पर अपना वक्तव्य रखा। यूसीसी बिल पारित होने के साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाने वाला देश का प्रमुख राज्य बन गया है।