भोपाल के खिलाड़ियों ने कोलकाता में गोल्ड जीतकर परचम लहराया
भोपाल [ महा मीडिया] कोलकाता के नेता जी इनडोर स्टेडियम में आयोजित 10वीं इंटरनेशनल इंडियन चैलेंजर्स कप 2026 की कराटे प्रतियोगिता में भोपाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण पदक के साथ कुल 6 पदक पर कब्ज़ा किया l इस प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), यूनाइटेड किंगडम (यूके), मलेशिया, इंडोनेशिया, यमन तथा दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह सभी विजेता खिलाड़ी राय कराटे अकादमी भोपाल में सेंसेई राम मिश्रा और सेंसेई यशस्वी रौतेला से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं l
पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं —
- डेलिशा गुप्ता (12 वर्ष) – स्वर्ण पदक
- बांशिका पांडे (13 वर्ष) – स्वर्ण पदक
- रूहानी गुप्ता (9 वर्ष) – रजत पदक
- अतिशय जैन (20 वर्ष) – रजत पदक
- याशिका मालोतिया (16 वर्ष) – कांस्य पदक
- विवान पास्टर (16 वर्ष) कांस्य पदक
इस प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), यूनाइटेड किंगडम (यूके), मलेशिया, इंडोनेशिया, यमन तथा दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह सभी विजेता खिलाड़ी राय कराटे अकादमी भोपाल में सेंसेई राम मिश्रा और सेंसेई यशस्वी रौतेला से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं l