बांग्लादेश ने भारत के गैर-बासमती चावल की खेप को वापस लौटाया
भोपाल [ महा मीडिया] अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भारतीय चावल की बंपर डिमांड है। हालांकि पड़ोसी देश बांग्लादेश ने भारतीय चावल की खेप को अस्वीकार कर दिया है । भारत से आए 11,500 टन गैर-बासमती उबले चावल की खेप को बांग्लादेश द्वारा अस्वीकार किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह पर पहुंचे माल में गुणवत्ता संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए उबले चावल की खेपों को अस्वीकार किया है। हालांकि इसके पहले नमूनों को मानव उपभोग के लिए उपयुक्त पाया गया था। बासमती चावल के अलावा अन्य सभी किस्मों के चावल को गैर-बासमती चावल कहा जाता है। भारत में इसकी प्रमुख किस्में सोना मसूरी, आईआर-64 और पोन्नी हैं। यह विभिन्न आकारों, स्वादों और बनावट में मिलते हैं।