अमेरिका 25 विदेशी नागरिकों की नागरिकता रद्द करेगा
भोपाल [ महा मीडिया] अमेरिका ऐसे 25 नागरिकों की नागरिकता रद्द कर रहा है जिन्होंने बाद में नागरिकता प्राप्त की थी । इनमें भारतीय मूल का एक व्यक्ति भी शामिल है। इन लोगों पर पहचान छिपाने या गलत जानकारी देने से लेकर हत्या की कोशिश और बच्चों के यौन शोषण जैसे आरोप लगे हैं। गलत जानकारी देने के आरोप में जिन 25 लोगों के विरुद्ध नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की गई है उनमें पाकिस्तानी मूल के दो व्यक्ति जिया मुराद भट्टी और मोहम्मद वासिफ भी शामिल हैं। इन 25 लोगों के विरुद्ध शिकायतें 20 जुलाई से 3 अगस्त के बीच दर्ज की गई थीं। डेलावेयर जिले के रहने वाले 65 वर्षीय नरिंदर सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अमेरिका में दाखिला पाने के लिए फर्जी पहचान का उपयोग किया था। इसमें भारतीय मूल के एक व्यक्ति सहित 17 देशों के लोग शामिल हैं।