NEET-UG परीक्षा का मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
भोपाल [ महा मीडिया]
NEET-UG परीक्षा के छह छात्रों ने अपनी ओएमआर शीट में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उनका दावा है कि परीक्षा के दौरान उन्होंने जिन उत्तरों को चिह्नित किया था वह परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध कराई गई ओएमआर शीट में अलग दिखाई दे रहे हैं। मामले का उल्लेख चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष किया गया है। जिसमें याचिकाकर्ताओं ने काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले मामले की शीघ्र सुनवाई की मांग की गयी है।