भारी हंगामे के बीच लोकसभा कल तक के लिए स्थगित
भोपाल [ महा मीडिया] संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। आज मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही सिर्फ 19 मिनट चल पाई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने इस दौरान टैक्स संशोधन से जुड़े बिल पेश किए। दो बजे शुरू हुई लोकसभा की कार्यवाही 16 मिनट ही चल पाई। इस दौरान विपक्षी सांसदों की नारेबाजी जारी रही। इसके बाद पीठासीन दिलीप सैकिया ने सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी। राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे फिर शुरू हुई। इस दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर नारे लगाए। करीब 20 मिनट बाद सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।