अमेरिका ने दशक में पहली बार जापानी येन खरीदा
भोपाल [ महामीडिया] पिछले हफ्ते जापानी मुद्रा 'येन' डॉलर के मुकाबले 164 के स्तर पर पहुंच गई थी जो पिछले 40 सालों का सबसे निचला स्तर है। इस तेज गिरावट को नियंत्रित करने के लिए जापान और अमेरिका ने मिलकर फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में हस्तक्षेप किया। इस हस्तक्षेप का मुख्य उद्देश्य येन की अत्यधिक अस्थिरता को रोकना और करेंसी स्पेक्युलेटर्स को नियंत्रित करना था। अमेरिका ने एक दशक में पहली बार जापानी येन खरीदा है। येन को डॉलर के मुकाबले उसके 40 साल के सबसे निचले स्तर से उबारने के लिए ऐसा किया गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने इसकी पुष्टि की है कि यह कदम जापान के अनुरोध और दोनों देशों के बीच सहयोग के तहत उठाया गया है।