सुप्रीम कोर्ट में आज भोपाल के आवासीय भवन मामले की सुनवाई
भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल के रिहायशी इलाकों में आवासीय भवनों के कमर्शियल उपयोग और सीलिंग कार्रवाई के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में आज बुधवार को सुनवाई होगी। मंगलवार को सुनवाई टलने के बाद अब इस मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्थानीय रहवासियों और पक्षों के अदालत के समक्ष अपने दस्तावेज व वीडियो रखने की संभावना है। इसमें भूखंडों पर अवैध निर्माण और उनके उपयोग को लेकर याचिकाकर्ता अपना पक्ष रखेंगे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद भोपाल नगर निगम ने अरेरा कॉलोनी, बावड़िया कलां और रोहित नगर जैसे पॉश रिहायशी क्षेत्रों में आवासीय प्लॉटों पर चल रही दुकानों, होटलों और कमर्शियल इकाइयों पर सीलिंग और नोटिस की कार्रवाई की थी यह सुनवाई इसी मामले मे होगी।