आज अमरनाथ यात्रा पर रोक
भोपाल [ महामीडिया]
आज बुधवार को बेस कैंप से जारी अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। प्रशासन ने भगवती नगर बेस कैंप से एक दिन के लिए अमरनाथ यात्रा रोकने की कोई खास वजह नहीं बताई लेकिन सरकारी सूत्रों का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। आज सुबह तीर्थयात्रियों के किसी नए जत्थे को जम्मू बेस कैंप से पहलगाम (अनंतनाग जिला) और बालटाल (गांदरबल जिला) के बेस कैंपों के लिए जाने की अनुमति नहीं दी गई। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सुरक्षा काफिलों की आवाजाही भी रोक दी गयी है।