हंगामे के कारण आज फिर लोकसभा दो बजे तक स्थगित

हंगामे के कारण आज फिर लोकसभा दो बजे तक स्थगित

भोपाल [ महा मीडिया] विपक्षी सांसदों ने आज बुधवार को भी संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। नेता विपक्ष राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकाला। विपक्षी सांसद 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सरकार से जवाब मांग रहे हैं। उनकी मांग है कि गृह मंत्री अमित शाह संसद में आकर जवाब दें।आज लोकसभा की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते एक मिनट बाद ही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू संसद में राहुल और प्रियंका गांधी के साथ बैठक कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें