सरकार के तीन बिल दोनों सदनों में पास

सरकार के तीन बिल दोनों सदनों में पास

भोपाल [ महामीडिया] 

संसद के मानसून सत्र 2026 के दौरान हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 सहित तीन महत्वपूर्ण विधेयकों को दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) से पारित करा लिया है जिसे लेकर विपक्षी दलों द्वारा बिना पर्याप्त चर्चा के बिल पास किए जाने पर सवाल उठाए गए हैं। संसद में मानसून सत्र के 13वें दिन बुधवार को भी विपक्ष का प्रदर्शन जारी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वहीं जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, आयकर (संशोधन) बिल, MSME विकास (संशोधन) बिल, विदेशी अंशदान संशोधन बिल और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल को अभी संसद की मंजूरी नहीं मिली है। सरकार आज इन बिलों को दोनों सदनों में पास कराने की कोशिश कर सकती है।

सम्बंधित ख़बरें