नवीनतम
म.प्र.कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ भंग
भोपाल [ महा मीडिया] एआईसीसी के निर्देश पर आज 5 अगस्त 2026 को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने सभी विभागों, प्रकोष्ठों और उनके सभी स्तर की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। संगठन में यह बड़ा फेरबदल नए सिरे से पुनर्गठन करने के उद्देश्य से किया गया है। संगठन को मजबूत करने के लिए अब सभी प्रकोष्ठों का गठन नए सिरे से किया जाएगा।