आज चांदी की कीमतों में 2000 से अधिक की वृद्धि
भोपाल [ महा मीडिया]
सोने चांदी के वायदा भाव में बुधवार को तेजी देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट पर सोना 4,190 डॉलर प्रति औंस के करीब जबकि चांदी 61 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। वहीं घरेलू वायदा बाजार पर सोने के वायदा भाव 1,45,150 रुपये जबकि चांदी के भाव 2,23,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 512 रुपये की तेजी के साथ 1,44,811 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,44,299 रुपये था। चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 2,384 रुपये की तेजी के साथ 2,23,999 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,21,615 रुपये था।