परिसीमन पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुला सकती है सरकार
भोपाल [ महा मीडिया] सरकार परिसीमन पर चर्चा के लिए 16 से 18 अगस्त तक संसद का विशेष सत्र बुला सकती है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज बुधवार को संसद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ करीब 50 मिनट इस मुद्दे पर बातचीत की है जिससे कयास लगाए जा रहे हैं। रिजिजू ने सदन में बिल पर चर्चा के लिए कांग्रेस से सहयोग मांगा है। हालांकि राहुल गांधी ने इसके लिए सीधे मना कर दिया है। राहुल पहले चढ़ावा चोरी और लाठीचार्ज के मुद्दे पर चर्चा और जवाब चाहते हैं। परिसीमन का अर्थ किसी देश या राज्य में जनसंख्या के आधार पर लोकसभा और विधानसभा जैसे चुनावी निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं का पुनर्निर्धारण करना है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि हर क्षेत्र में लगभग समान संख्या में मतदाता हों ताकि लोकतंत्र में प्रतिनिधित्व का संतुलन बना रहे।