म.प्र.में अब तक औसत 31 इंच बारिश
भोपाल [ महा मीडिया]
म.प्र. में अब तक औसत 31.1 इंच बारिश हो चुकी है। यह अब तक की बारिश के कोटे की 83.5% है। भोपाल समेत 12 जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी गिर चुका है। इतने ही जिले बेहतर स्थिति में हैं लेकिन 31 जिलों में अभी भी बारिश का आंकड़ा काफी कम है।