भोपाल के कोलार और केरवा डैम अभी भी तीन फीट खाली
भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल के कोलार और केरवा डैम वर्तमान में 3-3 फीट खाली हैं। यह अभी अपनी पूरी क्षमता से 3 फीट कम भरा हुआ है। केरवा डैम का जलस्तर भी पूर्ण स्तर से 3 फीट नीचे है। बड़े तालाब के लबालब होने और भदभदा व कलियासोत डैम के गेट खुलने के बाद भी इन दोनों डैमों में 3 फीट पानी की गुंजाइश बाकी है।