केदारनाथ में कड़ाके की ठंड

केदारनाथ में कड़ाके की ठंड

जयपुर [ महा मीडिया] उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में हालिया बर्फबारी और बारिश के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे गिरकर -1 डिग्री से -6 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जबकि हवा में भारी नमी और ठंडी हवाओं से श्रद्धालुओं को भारी ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है ऊंचाई वाले क्षेत्रों और धाम में हल्की बर्फबारी और ठंडी हवाएं चल रही हैं। वर्तमान में बढ़ती हुई ठंड के दृष्टिगत केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं को सर्दी से बचाव हेतु जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग के निर्देशन में नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा केदारनाथ मन्दिर परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।

सम्बंधित ख़बरें