वियतनाम बोट हादसे के मृतकों के शव घर पहुंचे

वियतनाम बोट हादसे के मृतकों के शव घर पहुंचे

भोपाल [ महा मीडिया] 

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास स्पीडबोट पलटने से जान गंवाने वाले 15 भारतीय पर्यटकों के शव आज मंगलवार को उनके गृह राज्य पहुंच गए हैं। मृतकों में 10 लोग तमिलनाडु, 3 आंध्र प्रदेश और 2 केरल के रहने वाले थे। हादसा 12 जुलाई को फु क्वोक द्वीप के पास होन मे रुट न्गोआई क्षेत्र में हुआ था। स्पीडबोट में 32 भारतीय पर्यटक और चालक दल के 4 स्थानीय सदस्य सवार थे। द्वीप से लौटते समय नाव पलट गई थी जिसमें 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई थी बाकी सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था।

सम्बंधित ख़बरें