यौन शिक्षा को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा

यौन शिक्षा को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा

भोपाल [ महामीडिया] देश में यौन शिक्षा  को लेकर एक झिझक लंबे वक्त से चली आ रही है वह अब खत्म होने की कगार पर है। इसकी वजह है कि सरकार ने यौन शिक्षा  को स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की तैयारी कर ली है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि देशभर के स्कूलों में यौन शिक्षा  शुरू करने की तैयारी है और कोर्ट की अनुमति के बाद इसे लागू किया जाएगा। जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और आर. महादेवन की बेंच के सामने यह बात रखी गयी है। सुप्रीम कोर्ट ने किशोरों के आपसी सहमति वाले प्रेम संबंधों से जुड़े मामलों में पोक्सो कानून के दुरुपयोग पर चिंता जताई थी उसी मामले मे यह बात रखी गई है।

सम्बंधित ख़बरें