भोपाल में पांच अगस्त से ब्रिक्स महाकुंभ का आयोजन

भोपाल में पांच अगस्त से ब्रिक्स महाकुंभ का आयोजन

भोपाल [ महामीडिया] 

भोपाल अगले महीने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करेगा । 5 से 8 अगस्त तक यहां तीसरी ब्रिक्स कल्चर वर्किंग ग्रुप , ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव और ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक आयोजित होगी।इस आयोजन में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि संस्कृति, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों से जुड़े अहम विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आयोजन मुख्य रूप से मानव संग्रहालय  में संपन्न होगा।

सम्बंधित ख़बरें