भारत का आर्टिफिशल इंटेलिजेंस वॉर रूम शुरू
भोपाल [ महामीडिया] भारत ने एक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) वॉर रूम शुरू किया है। इसका उद्देश्य ऐसे एआई मॉडलों पर काम करना है जिनकी क्षमता अत्याधुनिक एआई मॉडलों मसलन एंथ्रोपिक के क्लाउड मिथोस और ओपनएआई के चैटजीपीटी 5.6 की क्षमता का करीब 60 प्रतिशत है। यह एआई वॉर रूम इस बात को भी सुनिश्चित करेगा कि स्वदेशी एआई मॉडलों और सुरक्षा तंत्र के विकास का एक बड़ा हिस्सा इन विदेशी, सामान्य-उद्देश्य वाले अत्याधुनिक एआई मॉडलों पर अत्यधिक निर्भर हुए बिना किया जा सके। इस सेंटर में विशेष सैंडबॉक्स बनाए गए हैं जो संभावित साइबर हमलों को रोकने और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में मदद करेंगे । वॉर रूम भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया ने प्रारम्भ किया है।