भोपाल में छात्रवृत्ति घोटाला उजागर

भोपाल में छात्रवृत्ति घोटाला उजागर

भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल में छात्रवृत्ति स्कॉलरशिप राशि में कथित तौर पर 99.48 लाख रुपये के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। केंद्रीय जांच ब्यूरो की जांच में सामने आया है कि एमबीए छात्रों के नाम पर उनकी जानकारी और सहमति के बिना 118 बैंक खाते खोलकर सरकारी स्कॉलरशिप की राशि इन खातों में जमा कराई गई और बाद में निकाल ली गई। इस मामले में सीबीआई ने यूको बैंक की हबीबगंज शाखा की तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक समेत छह लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच में जनवरी 2020 से अक्टूबर 2021 के बीच करीब 99.48 लाख रुपये की छात्रवृत्ति राशि के गबन की बात सामने आई है। सीबीआई ने इस मामले में कुल छह लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें यूको बैंक हबीबगंज शाखा की तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक प्रेमा वर्मा, एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज के निदेशक विनय मल्होत्रा, सहायक प्रोफेसर आदित्य मल्होत्रा, सहायक प्रोफेसर मनोज जैन, विनेश मेश्राम और राम सिंह वर्मा शामिल हैं। इसके अलावा एफआईआर में अन्य अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें