नवीनतम
आईडीबीआई बैंक में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी सरकार
भोपाल [ महामीडिया] भारत सरकार आईडीबीआई बैंक में अपनी 60.7% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में हैं। इस विनिवेश के लिए कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स और दुबई की एमिरेट्स ने बोलियां लगाई हैं जो अभी मूल्यांकन के दौर में हैं। यह पूरी डील अगले एक महीने के भीतर फाइनल हो सकती है। आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी बिक्री की प्रोसेस तेजी से आगे बढ़ रही है। बैंक में भारत सरकार की हिस्सेदारी 45.48% है वहीं सरकारी बीमा कंपनी के पास बैंक के 49.24% शेयर हैं। दोनों मिलकर अपनी कुल हिस्सेदारी में से 60.7% हिस्सा बेच रहे हैं। बैंक में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने के लिए दो मुख्य दावेदार मैदान में हैं। इनमें पहला नाम भारतीय मूल के कनाडाई अरबपति प्रेम वत्सा की कंपनी 'फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स' का है। वहीं दूसरा दावेदार दुबई का प्रमुख बैंकिंग ग्रुप एमिरेट्स है। यदि यह डील पूरी हो जाती है तो यह भारत के बैंकिंग सेक्टर के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े विदेशी निवेशों में से एक होगा।