मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने चंडीगढ़ को कर्मभूमि बताया

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने चंडीगढ़ को कर्मभूमि बताया

भोपाल [ महा मीडिया] भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए यह भावुक टिप्पणी की है । उन्होंने कहा कि  यद्यपि उनका जन्म हरियाणा के हिसार जिले (हांसी) के एक छोटे से गाँव में हुआ था लेकिन चंडीगढ़ उनकी कर्मभूमि है।  उन्होंने कहा कि उनके पेशेवर जीवन का निर्माण और उनके जीवन के कठिन संघर्षों के वर्ष इसी शहर की सड़कों और माहौल में बीते हैं। एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए उन्होंने अपने शुरुआती दिनों के संघर्षों को याद किया और इस शहर को अपने दिल के बेहद करीब बताया। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत आज शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचे। यहां  मुख्य न्यायाधीश ने सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत परिसर में करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से तैयार मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन किया। 

सम्बंधित ख़बरें