क्रिकेट : वैभव को खिलाने पर अभी भी संशय
मुंबई [महा मीडिया]
न्यूजीलैंड केविरुद्ध टी20 सीरीज के पहले मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के खेलने पर संशय बना हुआ है। टीम मैनेजमेंट अभी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे सलामी बल्लेबाजों को ही प्राथमिकता दे रहा है। टीम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे वैभव के लिए प्लेइंग 11 में जगह बनना मुश्किल हो रहा है। वेस्टइंडीज के विरुद्ध पिछली 5 मैचों की सीरीज में भी वैभव को बेंच पर बैठना पड़ा था।