कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी
भोपाल [ महा मीडिया]
आज मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी आई है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और ताजा सैन्य हमलों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर से बढ़ गयी हैं । WTI क्रूड 79 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया जबकि ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर के पार कारोबार कर रहा है। कारोबार में आज WTI क्रूड ऑयल करीब 79.41 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे हैं जो की 1.63% की बढ़त है वहीं ब्रेंट क्रूड 84.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया और इसमें 1.15% की तेजी है। पिछले एक सप्ताह में तेल की कीमतों में 10% से ज्यादा की तेजी आ चुकी है। इसकी बड़ी वजह होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव बढ़ना है।